गोरखपुर: नगर निगम के राजस्व निरीक्षक दुर्गेश प्रताप सिंह जीआईएस सर्वे बिल वितरण में लापरवाही पर होंगे निलंबित
नगर आयुक्त गौरव सिंह सेगरवाल ने नगर निगम के राजस्व निरीक्षक दुर्गेश प्रताप सिंह को जीआईएस सर्वे बिल वितरण में लापरवाही बरतने पर निलंबित करने के लिए शासन को पत्र लिखने का निर्देश जारी किया है। इसके साथ ही अब दुर्गेश वीआईपी रूट की सफाई व्यवस्था की निगरानी करेंगे। नगर आयुक्त ने राजस्व निरीक्षकों को 30 जून तक 389 बिल वितरण करने का लक्ष्य दिया है।