गोरखपुर: एसएसपी ने जिले में तैनात 46 दरोगा का किया तबादला
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने कानून व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त बनाए रखने के लिए 46 दरोगा का तबादला बीती देर रात किया। तबादला लिस्ट बड़े पैमाने पर जारी होने से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ दारोगा को चौकी इंचार्ज के पोस्ट से हाथ धोना पड़ा है, तो कुछ दरोगा को चौकी इंचार्ज की नई जिम्मेदारी भी सौंप गई है।