घाटमपुर: मां कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित कुएं में कूदकर एक महिला ने दी जान, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेजा
घाटमपुर कस्बा स्थित मां कूष्मांडा देवी मंदिर परिसर में स्थित कुएं में महिला ने कूदकर अपनी जान दे दी। स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद महिला को कुएं से बाहर निकाल घाटमपुर सीएचसी पहुंचाया,जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को PM हाउस भेज दिया हैं।