इंदौर: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में आयोजित हुआ लोकतंत्र के रंग कार्यक्रम, संभागायुक्त और कलेक्टर हुए शामिल
Indore, Indore | Apr 1, 2024 इंदौर जिला प्रशासन ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर के साथ लोकतंत्र के रंग, वोटिंग का पर्व, इंदौर का गर्व कार्यक्रम लॉन्च किया, जिसमें इंदौर के करीब सौ से ज्यादा इंफ्लूएंसर शामिल हुए, जो अलग अलग तरीकों से सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोअर्स के बीच मशहूर हैं। लिहाजा सोशल मीडिया के माध्यम से अवेयरनेस लाकर लोगों को जागरूक करने में सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर का बड़ा योगदान है।