बरेली के हाफिजगंज थाना क्षेत्र के रिठौरा कस्बे में जुनैद अंसारी पर हिंदू लड़की का फोटो फेसबुक स्टोरी पर लगाकर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप है। शिकायत करने पहुंचे परिजनों को आरोपी ने फर्जी मुकदमे की धमकी दी। परिवार की तहरीर पर पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर जांच व उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।