नर्मदापुरम स्थित अग्निहोत्री गार्डन में शनिवार को राजेश रैकवार के पिता स्वर्गीय शशिवचरण रैकवार की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। सभा में नगर पालिका अध्यक्ष नीतू यादव पहुंचीं और स्वर्गीय शशिवचरण रैकवार के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।