गोला: बड़हलगंज ब्लॉक मुख्यालय के सामने फटी पेयजल पाइपलाइन से हजारों लीटर पानी बर्बाद, सूचना पर ईओ ने दिए मरम्मत के निर्देश
बड़हलगंज नगर पंचायत क्षेत्र में ब्लॉक मुख्यालय के सामने पेयजल पाइपलाइन फटने से पिछले कई दिनों से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। तेज दबाव के साथ निकल रहा पानी सीधे नाले में जा रहा है। स्थानीय लोगों राम मनोहर शुक्ल, राजन, धर्मराज और संतोष ने बताया कि पाइपलाइन लंबे समय से क्षतिग्रस्त है, लेकिन मरम्मत नहीं कराई गई।