सूरजपुर: जिला चिकित्सालय सूरजपुर में कैंसर जांच शिविर आयोजित, 7 संभावित मरीजों को किया गया चिन्हित
जिला चिकित्सालय सूरजपुर में आयोजित कैंसर जांच शिविर में बड़ी संख्या में मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया। शिविर में अपोलो हॉस्पिटल के कैंसर विशेषज्ञ डॉ. सौरव पॉल एवं डॉ. जूही पॉल ने मरीजों की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। इस दौरान जिला चिकित्सालय की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. दिव्या गुप्ता, जनरल सर्जन डॉ. संदीप जायसवाल तथा दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक ।