दमोह: चरयाई बाजार में ट्रक की चपेट में आने से 2 वर्षीय मासूम की मौत, आरोपी चालक फरार, जिला अस्पताल में डॉ ने किया मृत घोषित
Damoh, Damoh | Jun 29, 2026 दमोह के चरयाई बाजार में सोमवार सुबह ट्रक की चपेट में आने से दो वर्षीय मासूम बच्ची जासमीन बंसल की मौत हो गई। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों और समाज के लोगों ने ट्रक चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए प्रदर्शन किया। कोतवाली पुलिस ने ट्रक जब्त कर मामला दर्ज कर चालक की तलाश शुरू कर दी है