पन्ना: महिला से छेड़खानी और जान से मारने की धमकी, पुलिस पर उठे सवाल, एसपी से न्याय की गुहार
Panna, Panna | May 4, 2026 मध्य प्रदेश के पन्ना से मानवता को शर्मसार करने वाली खबर है। अजयगढ़ के बहादुरगंज में एक महिला के साथ छेड़छाड़ और गला दबाने की कोशिश की गई। आरोप है कि भइयान यादव ने कुल्हाड़ी दिखाकर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं क्योंकि आरोपी को हिरासत में लेने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं हुई। पीड़िता ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।"