कोटा सेंट्रल जेल में बन्द भाइयो के राखी बांधते नम हुई बहनों की आंखे, भाइयो के भी छलक पड़े आंसू,
रक्षाबन्धन पर सेंट्रल जेल में सुबह से लगी रही बहनों की भीड़, भाइयो के प्रेम के वशीभूत बहने पहुंची जेल
कोटा सेंट्रल जेल में रक्षाबंधन के मौके पर भावुक कर देने वाला माहौल देखने को मिला। जेल में बंद भाइयों से मिलने पहुंची बहनों ने उनकी कलाई पर राखी बांधी और भाई की लंबी उम्र की कामना की। राखी बांधते वक्त कई बहनों की आंखों से आंसू छलक पड़े। बहनों ने कहा कि भाई की कलाई पर राखी बांधने का यह पल हमेशा खुशी देता है, लेकिन इस बार हालात अलग हैं। उन्होंने भावुक होकर कहा कि जिंदगी में ऐसा दिन दोबारा न आए, जब किसी बहन को अपने भाई की कलाई पर राखी जेल की सलाखों के बीच बांधनी पड़े। इस दौरान भाइयों ने भी अपनी बहनों से वादा किया कि वे आगे से ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे परिवार को दुख उठाना पड़े। रक्षाबंधन के इस मौके पर जेल परिसर में भाई-बहन के रिश्ते की भावनाओं और अपनापन साफ नजर आया।
Sangod, Kota | Aug 28, 2026