ओबरा: सोन नदी में नहाने गए दो बच्चे डूबे, बचाने उतरे युवक भी लापता, तलाश में जुटी पुलिस और एसडीआरएफ
Obra, Sonbhadra | Jun 24, 2026 सोनभद्र के चोपन थाना क्षेत्र की मीतापुर गांव में बुधवार सुबह सोन नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। परिवार की महिलाओं के साथ नदी में नहाने गए दो बच्चे गहरे पानी में डूब गए। बच्चों को बचाने के लिए नदी में उतरा एक युवक भी लापता बताया जा रहा है। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में कोहराम मच गया।