भितरवार: प्रेमपुर के माता मंदिर प्रांगण में मेला समिति द्वारा भव्य दंगल प्रतियोगिता का आयोजन
विधानसभा भितरवार के ग्राम प्रेमपुर स्थित प्रेमपुर वाली माता मंदिर प्रांगण में मेला समिति द्वारा भव्य एवं विशाल दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। वही दंगल प्रतियोगिता में भाजपा विधायक एवं जन सेवक श्री मोहन सिंह राठौड़ जी सम्मिलित हुए। विभिन्न क्षेत्रों से आए पहलवानों ने अपने अद्भुत दम ख़म,जोश और शानदार दाव पेंच का प्रदर्शन किया।