बिक्रमगंज: बिक्रमगंज-सासाराम पथ पर ऑटो पलटा, वृद्ध की मौत, युवती गंभीर घायल, सासाराम रेफर, बाइक सवार को बचाने में हुई घटना
बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के आरा-सासाराम मुख्य पथ पर सोमवार शाम 6 बजे एक ऑटो पलटने से 65 वर्षीय बुजुर्ग जय राम रजवार की मौके पर ही मौत हो गई। यह दुर्घटना पटेल कॉलेज के समीप सहेजनी टोला पर हुई। हादसे में एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद सासाराम रेफर किया गया है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।