सिसई: नागफेनी टोल टैक्स के पास कार की रोशनी से चौंधियाकर बाइक सवार गिरा
Sisai, Gumla | Feb 7, 2025 सिसई थाना क्षेत्र अंतर्गत नागफेनी टोल टैक्स के समीप शुक्रवार की रात सामने से आ रहे कार की लाइट से चौंधिया कर बाइक सवार नदी टोली गुमला निवासी युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।इसके बाद उसने गुमला में अपने भाइयों को फोन कर घटना की जानकारी दी। उसके भाई घटनास्थल पहुंचे और उसे लेकर सदर अस्पताल चले गए। युवक शादी समारोह में भाग लेकर सिसई से गुमला लौट रहा था।