बदायूं: खैरपुर बल्ली गांव में ट्रांसफार्मर लगने के विवाद में सात लोगों ने तीन लोगों को ईट-पत्थर मारकर किया घायल
Budaun, Budaun | Apr 12, 2026 बदायूं के थाना सहसवान क्षेत्र के खैरपुर बल्ली गांव में ट्रांसफार्मर लगने के विवाद में सात लोगों ने अब्दुल सलाम उर्फ भूरे पुत्र निसार अहमद, मजरूल पुत्र मुख्तियार, नईम पुत्र मुख्तियार के ईट-पत्थर मारकर घायल कर दिया। इस मामले की थाना पुलिस से शिकायत की गई है। थाना पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।