हाथरस: बाजार सामान लेने गए बुजुर्ग को रास्ते में घेरकर दबंगों ने लाठी, डंडों व लोहे की सरिया से मारपीट कर लहू लुहान किया
जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शेरपुर से अपनी मोपेड बाजार से सामान लेने गए एक बुजुर्ग कप्तान सिंह पुत्र लाखन सिंह को गांव के दबंगों ने रास्ते में घेर कर लाठी डंडों पर लोहे की सरिया से जमकर मारपीट कर घायल कर दिया। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में बुजुर्ग सिर में चोट लगने से लहू लुहान हो गए। घायल बुजुर्ग का पुलिस ने डॉक्टरी परीक्षण कराया है।