सुल्तानपुर: अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजकीय मेडिकल कालेज में DM के संयोजन में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर राजकीय मेडिकल कालेज में स्थित ब्लड बैंक में DM कृतिका ज्योत्स्ना के संयोजन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।ब्लड बैंक प्रभारी डॉ.आर.के मिश्रा ने कहा कि सभी को रक्तदान जरूर करना चाहिए।रक्तदान करने से शरीर में बीमारियों से लड़ने की क्षमता बढ़ती है।इससे कोई नुकसान नहीं होता है।शिविर में 1दर्जन से अधिक लोगों ने रक्तदान किया।