रायपुर: गिरवी विवाद में युवक पर ताबड़तोड़ हमला, वीडियो हुआ वायरल
Raipur, Raipur | Apr 10, 2026 शुक्रवार शाम 7 बजे सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार रायपुर | विधानसभा थाना क्षेत्र के BSUP कॉलोनी, सहू में दिनदहाड़े हुई चाकूबाजी की वारदात का खौफनाक CCTV फुटेज सामने आया है। बुधवार को सरेराह आरोपी ने छवि महानंद पर कई बार चाकू से हमला किया, जिसकी पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद राजा उर्फ हसन की एक्टिवा गिरवी रखने को लेकर हुआ था।