अनूपपुर: ट्रकों की भिड़ंत से मुख्य मार्ग पर लगा लंबा जाम,गैस एजेंसी के सामने हादसा, सब्जी मंडी,बस स्टैंड जाने वाले राहगीर परेशन
अनूपपुर जिला मुख्यालय स्थित गैस एजेंसी के ठीक सामने दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया, जिससे सब्जी मंडी और बस स्टैंड की ओर आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। टक्कर के कारण कुछ समय तक यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।