बलिया: पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के आरोपी को गुजरात के जिला सूरत के थाना सचिन के पास से किया गिरफ्तार
Ballia, Ballia | Apr 14, 2026 चितबड़ागांव थाने की पुलिस द्वारा नाबालिग को अपहरण करने के आरोपी को गैरप्रान्त गुजरात के जिला सूरत थाना सचिन के पास से गिरफ्तार कर मंगलवार की दोपहर 2 बजे संबंधित धाराओं में न्यायालय भेजा गया। वहीं अपहृता को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा गया। आरोपी का नाम मुरारी उर्फ आर्यन पुत्र राजेश बिन्द साकिन रामपुरचिट थाना चितबड़ागांव है।