लक्ष्मीपुर: सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने पर मटिया बाजार में जश्न, भाजपा कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया
बिहार में सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में बुधवार को 5:30 बजे मटिया बाजार में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार जश्न मनाया। युवा नेता साजन कुमार भारती के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े, गुलाल लगाया और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। इस दौरान पूरे बाजार में उत्साह का माहौल बना रहा।