जौनपुर: टीईटी अनिवार्यता से शिक्षकों के भविष्य पर पड़ सकता है प्रभाव
एक सितंबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट द्वारा देशभर के प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के शिक्षकों के लिए टीईटी अनिवार्य किए जाने के आदेश के खिलाफ शिक्षक संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। केंद्र सरकार की चुप्पी से नाराज शिक्षकों की मांग पर गुरुवार को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दाखिल की