शाहगंज: विद्युत विभाग की टीम को ग्रामीणों ने चोर समझकर पीटा
जौनपुर जिले के खुटहन थाना क्षेत्र के लोनियापट्टी गांव में शुक्रवार देर रात विद्युत विभाग की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। चार दिन से विद्युत आपूर्ति बाधित होने और चोरी की घटनाओं से भयभीत ग्रामीण रात में पहरा दे रहे थे। इसी दौरान जेई श्याम अवध यादव अपनी टीम के साथ फाल्ट तलाशने गांव पहुंचे