जौनपुर: शारदीय नवरात्रि के पांचवे दिन मां स्कंदमाता की हुई आराधना
शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन शुक्रवार की सुबह करीब 5 बजे पंचमी तिथि पर भक्तों ने मां दुर्गा के पांचवें स्वरूप मां स्कंदमाता का पूजन-अर्चन किया। प्रातःकाल मंदिर के कपाट खुलते ही पुजारी चंद्रदेव पंडा ने माता का भव्य श्रृंगार कर आरती व हवन पूजन कराया। शास्त्रों के अनुसार स्कंदमाता की पूजा से साधक को सांसारिक सुख-समृद्धि के साथ ही दिव्य ज्ञान और आरोग्य की प्रा