गुरुवार सुबह 11:00 बजे सूरजपुर जिला पंचायत सभागार में आयोजित जिला विकास समन्वय एवं निगरानी (दिशा) समिति की बैठक में सांसद चिंतामणि महाराज शामिल हुए। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। सांसद ने संबंधित विभागों के अधिकारियों से योजनाओं के प्रभावी और समयबद्ध क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया।