राजाखेड़ा: राजाखेड़ा में ऐतिहासिक चौथ कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम, शेरा पहलवान ने जीती ₹2 लाख की आखिरी कुश्ती
राजाखेड़ा में ऐतिहासिक चौथ कुश्ती दंगल में पहलवानों ने दिखाया दम,शेरा पहलवान ने जीती दो लाख रुपये की आखिरी कुश्ती,नेपाल के देवा पहलवान ने अपने प्रतिद्वंदियों को पकड़ कर पछाड़ा राजाखेड़ा कस्बे में मंगलवार को स्थानीय खासा बाउंड्री पर ऐतिहासिक चौथ कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। कुश्ती दंगल की शुरुआत भगवान हनुमानजी की पूजा अर्चना कर हुई।