बडोनी: बड़ौनी पुलिस की कार्रवाई: आदतन अपराधी दीपक उर्फ करीला यादव अवैध कट्टे के साथ बड़ोनी तिराहे से गिरफ्तार
Badoni, Datia | Apr 1, 2026 दतिया जिले के थाना बड़ौनी पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए आदतन आरोपी दीपक उर्फ करीला यादव को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी को बड़ौनी तिराहा क्षेत्र से पकड़ा गया, जहां वह संदिग्ध हालत में घूम रहा था। बुधवार दोपहर 02 बजे पुलिस ने प्रेसनोट जारी कर बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया।