रावतसर: खेत में घुसकर मारपीट व अश्लील हरकतें करने के आरोप में नौ जनों पर पल्लू पुलिस थाने में मामला दर्ज।
पल्लू पुलिस थाने में नौ जनों पर मारपीट व अश्लील हरकतें करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ है। एक परिवादी ने रविवार को देवीलाल नायक गंगाराम नायक रामकुमार नायक संदीप नायक व पांच अन्य जनों पर आरोप लगाया है। आरोपियों पर खेत में घुसकर परिवादी व उसकी पत्नी के साथ मारपीट व अश्लील हरकतें व गाली गलौज का आरोप लगा है। पल्लू पुलिस ने संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया है।