हनुमानगढ़: हनुमानगढ़ यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कसा शिकंजा, 26 वाहनों को किया सीज
सड़क सुरक्षा और दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर यातायात पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले चालकों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। SP के निर्देशानुसार जिलेभर में संचालित इस अभियान के तहत रविवार को जिला मुख्यालय पर सघन जांच की गई। यातायात शाखा की टीम ने दुपहिया, तिपहिया और चौपहिया वाहनों की जांच करते हुए शराब के नशे में वाहन चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की।