बालाघाट: कोतवाली थाना बना गैस वितरण केंद्र, सुबह से ही लगी लंबी कतारें
शहर में गैस सिलेंडर को लेकर बढ़ती अव्यवस्था के बीच शनिवार को कोतवाली थाना परिसर में गैस वितरण की व्यवस्था की गई, जहां अलसुबह से ही लोगों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। उपभोक्ता खाली गैस सिलेंडर लेकर सुबह-सुबह ही थाना पहुंच गए थे और वितरण शुरू होने का इंतजार करते नजर आए। जानकारी के अनुसार, एक दिन पूर्व गैस एजेंसी में सिलेंडर वितरण को लेकर विवाद की स्थिति निर्