कुटुंबा: सांडी में 11 वर्षों से चल रहा मोहर्रम जुलूस मार्ग विवाद समाप्त, नए रूट पर बनी सर्वसम्मति
कुटुंबा प्रखंड के सांडी गांव में पिछले 11 वर्षों से चला आ रहा मोहर्रम जुलूस मार्ग का विवाद आखिरकार प्रशासन की सक्रिय पहल और दोनों समुदायों की आपसी समझदारी से शांतिपूर्ण ढंग से सुलझ गया। वर्षों से इस विवाद के कारण मोहर्रम के दौरान क्षेत्र का माहौल संवेदनशील बना रहता था और प्रशासन को विशेष सतर्कता बरतनी पड़ती थी। इस बार जिला प्रशासन ने स्थायी समाधान की दिशा मे