मानिकपुर: निहीं चिरैया से धारकुंडी आश्रम जा रहे बाइक सवार हल्दी डाँडी की निर्माणाधीन पुलिया में गिरकर घायल, जिला अस्पताल रेफर
रविवार शाम 4:30 बजे मानिकपुर थाना क्षेत्र के निहीं चिरैया गांव के पास बड़ा हादसा हुआ। धार कुंडली आश्रम जा रहे बाइक सवार पुष्पेंद्र तिवारी और अनिल तिवारी बिना चेतावनी वाली बन रही पुलिया में गिरकर गंभीर घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची। सीएचसी में भर्ती के बाद पुष्पेंद्र को हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।