कोवाली थाना क्षेत्र के ढेगाम हाट बाजार से चार माह के बच्चे की चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने झुमारानी मंडल नामक महिला को गिरफ्तार किया है।इसकी जानकारी ग्रामीण एसपी ऋषभ गर्ग ने दी। ग्रामीण एसपी ने बताया कि डुमरिया प्रखंड के रंगामाटिया गांव निवासी प्रतिमा सरदार अपने बेटे इंद्रदेव सरदार और बेटी ममता सरदार के साथ ढेगाम हाट गई।