मंदसौर: जल गंगा संवर्धन अभियान में ग्राम बूढा वह ग्राम कुरावन में बावड़ी की साफ सफाई वह तालाब का गहरीकरण का कार्य किया।
जल गंगा समर्थन अभियान 5 जून से 16 जून तक चलाया जा रहा है। इस अभियान के माध्यम से जिले की जितने भी पुरानी जल संरचनाओं की साफ सफाई एवं जीर्णोधार का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्राम बूढा वह ग्राम कुरावन में जल गंगा संवर्धन अभियान में तालाब गहरीकरण का कार्य लगातार किया जा रहा है। तो वही बावड़ी की साफ सफाई एवं जन सहयोग से गहरीकरण किया जा रहा है।