मंदसौर: विश्व रक्तदान दिवस पर जिला चिकित्सालय में आयोजित हुआ रक्तदान शिविर, विधायक-सांसद रहे मौजूद
विश्व रक्तदान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को जिला चिकित्सालय सहित जिले के शामगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। दोपहर तक जिले में 150 यूनिट से अधिक लोगों ने रक्तदान किया। शिविर में सांसद सुधीर गुप्ता और विधायक विपिन जैन भी पहुंचे और आमजन को रक्तदान करने के लिए आग्रह किया। वहीं रक्तदान करने पहुंचे रक्तदाताओं चिकित्साकर्मियों को रक्तदान करने की शपथ दिलाई।