चैनपुर: शाहपुर सेमरटाड़ में दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराता युवक गिरफ्तार, 10 साल से रखे था हथियार
चैनपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर सेमरटाड़ में दहशत फैलाने के लिए हथियार लहराते एक युवक को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। युवक 10 साल से हथियार रखे हुए था। हथियार दिखाकर भय बनाने का प्रयास कर रहा था। गुप्त सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई की। युवक की पहचान इसी टोले में रहने वाले 21 वर्षीय मनीष कुमार उर्फ मनीष भुइयां पिता श्यामलाल भुइयां के रूप में हुई है।