ओबरा: बकरीहवां में अज्ञात वाहन की टक्कर से बारात जा रहे जीजा-साला समेत किशोर घायल
Obra, Sonbhadra | Jun 22, 2026 बीजपुर थाना क्षेत्र के बकरीहवां गांव में रविवार की रात में करीब 10 बजे हिट एंड रन में बाइक सवार जीजा-साला समेत एक किशोर घायल हो गए। घायलों की पहचान बकरीहवां निवासी 27 वर्षीय लाल बाबू पुत्र हरिलाल गोड़, ओरगाईं थाना बैढ़न (मध्य प्रदेश) निवासी 28 वर्षीय त्रिभुवन सिंह पुत्र तेजबली तथा बकरीहवां निवासी 14 वर्षीय हर्ष पांडेय पुत्र मिथुन पांडेय के रूप में हुई है।