शामली: शामली के बाबरी थाने की पुलिस ने विद्युत तार चोरी करने वाले गिरोह के 10 सदस्यों को किया गिरफ्तार
Shamli, Shamli | May 3, 2026 रविवार की दोपहर 2 बजे एसपी शामली एनपी सिंह ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि बाबरी थाना पुलिस ने हाई टेंशन लाइन से विद्युत तार चोरी करने वाले ग्रहों के 10 सदस्यों को गिरफ्तार किया है। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी नई दिल्ली, बुलंदशहर, फिरोजाबाद आदि स्थानों के रहने वाले हैं। 23 बंडल विद्युत तार, 3 गाडी व तार काटने के उपकरण बरामद हुए हैं।