बदायूं: कोतवाली थाना पुलिस ने नकबजनी की घटना में संलिप्त 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
Budaun, Budaun | Apr 17, 2026 बदायूं की थाना कोतवाली क्षेत्र के इंदिरापुरम कॉलोनी गली नंबर 2 के रहने वाले मनोज कुमार सक्सेना पुत्र स्वर्गीय कैलाश चंद्र 13 अप्रैल को अपने परिवार के साथ वृंदावन गए थे। जब वापस घर लौटे तो उनके घर के ताले टूटे मिले और अंदर से सोने चांदी के जेवर व नकदी चोरी हो गए। इस संबंध में उन्होंने 14 अप्रैल को थाना कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया।