गोला: बड़हलगंज में बारात से लौट रहे युवक पर हमला और वाहन तोड़फोड़ के मामले में बाल अपचारी को पकड़ा गया
Gola, Gorakhpur | May 15, 2026 गोरखपुर के बड़हलगंज थाना क्षेत्र में मारपीट और वाहन क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने छितौना बुजुर्ग गांव निवासी एक बाल अपचारी को न्यायिक अभिरक्षा में लेकर बाल सुधार गृह भेज दिया। पुलिस के अनुसार छितौना गांव निवासी प्रशांत सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया था कि 15 फरवरी की रात वह बारात से लौट रहे थे।