लवकुशनगर: चौकी पठा पुलिस ने दौनी लाल पहाड़ी के पास से एक आरोपी को देशी कट्टा और कारतूस सहित किया गिरफ्तार
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Apr 13, 2026
लवकुश नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को सोमवार की दोपहर करीब 3 बजे गिरफ्तार किया। दौनी-भितरिया रोड स्थित लाल पहाड़ी के पास घेराबंदी कर आरोपी कृष्ण कुमार अहिरवार को 315 बोर देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आयुध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया है।