वारासिवनी: मेहंदीवाड़ा रोड पर दो और चार पहिया वाहनों की टक्कर, दो लोग गंभीर रूप से घायल, अस्पताल रेफर
शाम 5 बजे मेंहदीवाड़ा रोड पर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक चार पहिया वाहन ने दो पहिया को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस की मदद से घायलों को सिविल अस्पताल वारासिवनी लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर में गंभीर चोट होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।