कासगंज: जेपी पब्लिक एकेडमी के समीप तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, हादसे में एक की मौत और एक घायल
मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के नदरई गेट स्थित जेपी पब्लिक एकेडमी के समीप का है। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला गंदानाला निवासी 30 वर्षीय हुकुम सिंह और भूतेश्वर कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय हरीओम अपनी पल्सर बाइक से नदरई की ओर से घर लौट रहे थे। नदरई गेट स्थित जेपी पब्लिक स्कूल के समीप पीछे से आ रही एक बिना नंबर प्लेट की स्विफ्ट कार ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।