गिरिडीह: नगर निगम और यातायात पुलिस ने टावर चौक समेत अन्य इलाकों में चलाया अतिक्रमण हटाओ अभियान
नगर निगम ओर यातायात पुलिस की ओर से गुरुवार को एक बजे टावर चौक समेत अन्य इलाकों में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस मौके पर सड़क के किनारे दुकान सजाने वाले ठेला खोमचा को हटाया गया और कई का चालान भी काटा गया। इस मौके पर सड़क पर वाहन पार्क करने वाले गाड़ियों की ऑनलाइन चालान यातायात पुलिस की ओर से काटी गई।