बुलंदशहर: एक करोड़ की सड़क में पुरानी रोड़ी का इस्तेमाल, ग्रामीणों ने अधिकारियों और ठेकेदार की मिलीभगत का लगाया आरोप
बुलंदशहर के भईपुरा गांव में एक करोड़ रुपये की लागत से बन रही लिंक रोड के निर्माण कार्य में अनियमितताओं का आरोप लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा बनाई जा रही इस सड़क में मानकों की अनदेखी की जा रही है। आरोप है कि सड़क निर्माण में जीएसबी (ग्रेनुलर सब-बेस) और नई गिट्टी का उपयोग करने के बजाय, पुरानी सड़क को खोदकर निकली रोड़ी का ही