ऊंचाहार: पट्टी रहस कैथवल गाँव में खेत गई महिला ओलावृष्टि की चपेट में आकर घायल, सीएचसी में भर्ती
ऊँचाहार कोतवाली क्षेत्र में बुधवार की शाम आये तूफान के बाद बरसात शुरू हो गई, इस दौरान आसमान से ओलावृष्टि भी होने लगी।क्षेत्र के गांव पट्टी रहस कैथवल निवासी महेश कुमार की पत्नी आशा देवी खेत गई थी, ओलावृष्टि के दौरान ऊपर से गिर रहे बर्फ के टुकड़ों की चपेट में आने से वो घायल हो गई, जिन्हें परिजनों की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया गया है।जहां इलाज किया गया है।