सरदारशहर: SI रामफूल मीणा ने सीपीआर देकर युवक की बचाई जान, मानवता की मिसाल पेश की
सरदारशहर। थाना के सब इंस्पेक्टर रामफूल मीणा ने मानवता दिखाते हुए सड़क हादसे में घायल युवक की जान बचाई। SI मीणा मुलजिम को लेकर चूरू जा रहे थे। ढाढरिया चारणान के पास सड़क किनारे अज्ञात बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक बेहोश पड़ा मिला। सांस लेने में परेशानी देख SI ने तुरंत गाड़ी रोक कर मददकी।