मिर्ज़ापुर: सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट घोषित, सनबीम के समर गिरी बने जनपद के टॉपर, वर्धमान के ध्रुव यादव द्वितीय रहे
सीबीएसई बोर्ड हाई स्कूल का रिजल्ट बुधवार की शाम घोषित किया गया। सनबीम स्कूल हुरुआ के समर गिरी 98.6% अंक हासिल कर जनपद टॉपर बने हैं। जबकि वर्धमान पब्लिक स्कूल के ध्रुव यादव 98.2% अंक हासिल कर दूसरे स्थान पर रहे। लायंस स्कूल, डैफोडिल पब्लिक स्कूल, वर्धमान पब्लिक स्कूल और एस एन पब्लिक स्कूल के छात्रों ने भी दमदार प्रदर्शन किया।