बीडीओ सीके सिंह ने मंगलवार शाम 4 बजे सारठ प्रखंड में सारठ व पालोजोरी के धान क्रय केंद्र के पैक्स अध्यक्ष, जनसेवक व एमओ संग बैठक की। बताया कि बैठक में धान क्रय की चल रही प्रक्रिया की समीक्षा के साथ, संबंधित पैक्स अध्यक्ष को निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने, किसानों को पैक्स में धान बेचने के लिए जागरूक करने, बिचौलिया प्रथा को रोकने आदि कई जरूरी निर्देश दिए गए।